Bihar

Bihar Land Survey: कागज खो गए और जमीन पर है किसी और का कब्जा, जानिए कैसे होगा भूमि सर्वे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे यानी भूमि सर्वेक्षण की शुरुआत हो गई है। राज्य के 45 हजार गांवों में जमीन सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान लोगों को अपनी संपत्ति के कागजात सरकार को दिखाने होंगे। सरकार इसका ब्योरा लेगी और तय करेगी कि उक्त जमीन किसके नाम पर है और उसका किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। अगर किसी के पास जमीन के कागजात नहीं हैं, रजिस्ट्री या अन्य दस्तावेज गुम हो गए हैं और पुश्तैनी जमीन पर किसी और ने कब्जा कर लिया है, तो ऐसी स्थिति में क्या होगा।

ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने जनता को कुछ विकल्प दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपके पास पुश्तैनी जमीन है, जो बाप-दादा से विरासत में मिली हुई मगर उसके कागज आपके पास नहीं हैं। उस जमीन पर फिलहाल आप ही का कब्जा है तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। आपकी जमीन आपके पास ही रहेगी। आपके दादा-परदादा ने किसी जमींदार से यह जमीन ली होगी तो उसके नाम का मालिकाना हक होगा। यदि कुछ दशकों पहले यह जमीन ली गई है तो खातियान में खोजने पर जमीन से जुड़े दस्तावेज मिल सकते हैं। साथ ही आपके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के पास कागज होंगे तो भी उनके आधार पर आपके जमीन के मालिकाना हक का पता लगाकर दस्तावेज निकाले जा सकते हैं।

अगर आपकी जमीन पर किसी और ने कब्जा जमाया हुआ है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेज निकलवा सकते हैं। प्रखंड स्तरों पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शिविर लगाए जाएंगे, इसमें जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर खातियान में आपकी जमीन की जानकारी है। उसमें आपके परिवार या खानदान के किसी सदस्य का नाम दर्ज है और जमीन की कोई खरीद या बिक्री नहीं हुई है। ऐसे में वह जमीन आपकी ही रहेगी। आप उससे जुड़े दस्तावेज निकलवा सकते हैं।

जिसके नाम यह जमीन खातियान में दर्ज है और उनकी मृत्यु हो चुकी है तो ऐसे में आपको मृत्यु प्रमाण पत्र या उससे जुड़ा कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। जमीन के दस्तावेज के लिए दाखिल-खारिज करवाना जरूरी है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। भूमि सर्वे से पहले उसके लिए आवेदन करना होगा। अगर फिर भी अपने पुश्तैनी जमीन को लेकर समस्या है तो आप स्थानीय स्तर पर राजस्व कर्मचारियों से मदद ले सकते हैं।

यहां देखें जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने कहा कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

9 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

19 घंटे ago