Samastipur

अब विकास कुमार आलोक को दी गई सरायरंजन थाने की थानेदारी, मात्र डेढ़ वर्षो के भीतर बने चौथे थानाध्यक्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने सरायरंजन थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी है। वहां की कमान पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार आलोक को दी गई है। देर रात एसपी ने विकास कुमार आलोक को थानेदार बनाने संबंधित जानकारी दी है। विकास कुमार आलोक अभी पुलिस अधीक्षक के गोपनीय रिडर हैं। बताते चलें की सिंम्पी को एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। उनपर निर्दोष व्यक्ति को लूट के एक केस में उठाने के बाद बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा था। सिंम्पी मात्र 20 दिन ही थानाध्यक्ष रह सकी।

यह भी पढ़ें : मात्र 20 दिन पहले ही सिंम्पी बनी थी थानाध्यक्ष, अब समस्तीपुर SP ने कर दिया लाइन हाजिर, जानें क्या है मामला

इससे पहले रविकांत को भी थानाध्यक्ष के पद से एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था और रविकांत की जगह सिंम्पी को थानेदार बनाया गया था। रविकांत से पहले भी रामचंद्र चौपाल इस थाने के थानेदार थे। उन्हें शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एसपी विनय तिवारी ने ही मार्च 2023 में निलंबित किया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो मात्र डेढ़ वर्षो के भीतर लगातार तीन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होने के बाद विकास कुमार आलोक थाना क्षेत्र में कैसा काम कर पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

8 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

12 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

14 घंटे ago