Samastipur

सात निश्चय योजनाओं के क्रियान्वयन मामले में समस्तीपुर जिला राज्य भर में प्रथम स्थान पर आया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय एक व सात निश्चय दो की योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में समस्तीपुर को राज्यभर में प्रथम स्थान मिला है। समस्तीपुर ने 73.66 अंक लाकर राज्य में अव्वल स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर अररिया और तीसरे स्थान पर नालंदा जिला है। अररिया को 73.11 और नालंदा को 72.82 अंक मिला है। मुजफ्फरपुर जिला इस सूची में चौथे और राजधानी पटना 15वे व दरभंगा 22वे स्थान पर है।

राज्य सरकार से जिला को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार, समस्तीपर को स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड में 69.8, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना में 64.2, कुशल युवा कार्यक्रम में 60.5, हर खेत तक सिचाई को पानी (जल संसाधन विभाग) में 100, हर खेत तक सिचाई को पानी (लघु जल संसाधन) में 60, हर घर नल का जल (ग्रामीण) के अनुरक्षण में 76, सभी गांवों में सोलर लाइट 42.2, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन में 89.1 प्रतिशत अंक मिले हैं।

इसी तरह हर घर नल का जल (शहरी) के अनुरक्षण में 81.2 और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन (शहरी) में 93.4 प्रतिशत अंक आये है। सात निश्चय योजना के तहत शहर से लेकर गांव तक में पेयजल, स्वच्छता, ग्राम व नगर विकास उप – मिशन, मानव विकास उप-मिशन, कृषि उप- मिशन, उद्योग एवं व्यवसाय उप – मिशन, आधारभूत संरचना उप – मिशन एवं लोक संवाद एवं ब्रांड बिहार उप-मिशन पर काम किया जा रहा है। इससे लोगों की कई जरूरतें पूरी हुई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 30.09 लाख मतदाता; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का मिलेगा मौका

समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे DIG, कहा- लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं, अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो  समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…

6 घंटे ago

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…

11 घंटे ago