Samastipur

समस्तीपुर: प्रेमिका के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, फेसबुक और इंस्टाग्राम से दो बच्चों की मां से हुआ था प्यार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- ननिहाल आये रोसड़ा के ढट्ठा गांव निवासी दिनेश राय के नाती नंदन ठाकुर (23 वर्ष) ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा। नंदन ठाकुर समस्तीपुर जिले के ही हलई थाने के तिसवारा गांव निवासी स्व रमेश ठाकुर का पुत्र था। घटना के बाद लोगों ने उसके घर पर जानकारी दी। उसके बाद उसके चाचा वीरेंद्र कुमार ठाकुर समेत कई लोग ढट्ठा गांव पहुंचे।

युवक का तिसवारा की शादीशुदा व दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने फांसी लगाने से पूर्व मोबाइल में एक वीडियो बनायी थी। इसमें वह कह रहा है कि प्रेमिका ने उससे 30 लाख रुपये एवं 10 कट्ठा जमीन देने की मांग कर लगातार प्रताड़ित कर रही है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। यह वीडियो परिजन पुलिस वालों को दिखा रहे थेे। युवक की मौत से आहत परिवार के लोग एवं महिलाएं चीत्कार मारकर रो रही थीं।

जानकारी के अनुसार नंदन ठाकुर एक सप्ताह पूर्व अपने ननिहाल आया था। एक वर्ष पूर्व से एक महिला के साथ नंदन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की बातचीत फेसबुक और इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। डेढ़ माह पूर्व दोनों दिल्ली चले गये थे। महिला के पिता वैशाली जिले के महनार थाने के करनौती गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के अपहरण से संबंधित मामला थाने में दर्ज कराया था।

उसके बाद जब महिला और नंदन ठाकुर डेढ़ माह बाद वापस लौटे, तो पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर कोर्ट में धारा 164 का बयान दर्ज करवाया। महिला ने कोर्ट में नंदन के विरुद्ध बयान दिया। इस कारण युवक काफी परेशान रहता था। उसके घर वालों का कहना था कि प्रेमिका उससे रुपये एवं जमीन की मांग कर ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे नंदन एवं उसके परिवार के लोग काफी चिंतित थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

22 घंटे ago