Samastipur

ग्रेजुएशन प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को एक और मौका, रिक्त सीटों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य (प्रतिष्ठा) सत्र 2024-28 (सीबीसीएस) में नामांकन के इच्छुक पूर्व में आवेदित अनामांकित छात्र/ छात्राओं को फिर से एक अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार यादव ने जारी सूचना में बताया है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Inmu.ac.in के नामांकन पोर्टल पर जाकर अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉग-इन कर महाविद्यालय में रिक्त सीट के विरुद्ध अधिकतम पांच महाविद्यालयों का चयन कर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन छात्र कर सकते है।

पूर्व में आवेदित अनामांकित छात्र/छात्रा हीं ऑनलाइन आवेदन 11 से 13 अगस्त तक कर सकते है. आवेदन के लिए पुनः कोई शुल्क देय नहीं होगा। महाविद्यालयवार/विषयवार रिक्त सीटों की सूची नामांकन पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है। विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त बची सीटों को अनारक्षित मानते हुए मेधा अंक के आधार पर महाविद्यालयवार / विषयवार चयनित छात्रों की सूची 14 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जायेगी।

चयनित छात्र/छात्रा 16 से 20 अगस्त तक आवंटित महाविद्यालय में नामांकन ले सकते हैं। छात्र कल्याण अध्यक्ष ने बताया कि अबतक उपरोक्त पाठ्यक्रम में नामांकनोपरांत बचे सभी चयन-पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। यदि किसी छात्र/ छात्रा ने पूर्व में आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गयी हो, तो मेजर विषय छोड़कर अन्य सभी प्रकार की सुधार कर सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा 20 अगस्त के बाद रिक्त बची सीटों के विरुद्ध नामांकन के लिए छात्र/ छात्राओं को विषय परिवर्तन एवं ऑनलाइन नया आवेदन करने का अवसर दिया जा सकता है।

विदित हो कि विगत बुधवार को जारी सूचना में बताया है कि स्पाॅट नामांकन के लिए विश्वविद्यालय पोर्टल से विभिन्न विषयों में छात्रों द्वारा डाउनलोड किए गए चयन पत्र के आधार पर छात्रों की सूची चयनित कालेज के डैसबोर्ड पर उपलब्ध करा दी गई है। प्रिंसिपल से अनुरोध किया है कि ऑन स्पॉट नामांकन के तहत ली गई छात्रों का नामांकन विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध डैशबोर्ड पर निश्चित रूप से गुरुवार की रात नौ बजे तक अपलोड करा दिया जाएगा। अगर छात्रों के नामांकन को डैशबोर्ड पर अपलोड नहीं किया जाएगा, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्यों की होगी।

विश्वविद्यालय नामांकन पोर्टल को गुरुवार की रात्रि नौ बजे से बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दो अगस्त को जारी स्पाॅट नामांकन के लिए 10 अगस्त तक विस्तारित अवधि को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। बता दें कि बेगूसराय के कई कॉलेजों में निर्धारित सीट से अधिक चयन पत्र जारी हो गया था। इस कारण नामांकन की प्रक्रिया बाधित हो गई थी। अब फिर से नियमानुसार वेबसाइट पर चयन पत्र जारी की जाएगी। स्पॉट नामांकन की तिथि 3 से विस्तारित कर 10 अगस्त तक कर दिया गया। विभिन्न कॉलेजों में 29 जुलाई से ही पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन सिर्फ 2 घंटे तक पोर्टल चालू रहा।

इसके बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई। फिर इसके बाद पोर्टल दुरुस्त करने के बाद नामांकन की तिथि 10 अगस्त तक विस्तारित कर दी गयी। पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किसी भी विषय में निर्धारित सीट से अधिक नामांकन नहीं लिया जाना था। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ऑनलाइन नामांकन के लिए छात्रों को सभी विषयों में जारी सभी चयन पत्र को निरस्त कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

35 मिनट ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

58 मिनट ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

12 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

24 घंटे ago