समस्तीपुर : बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी 15 सितंबर तक रद्द कर रखी है। इन्हें राज्य में बारिश व बाढ़ को देखते हुए रोकथाम और निरोधात्मक उपाय के लिए विशेष चौकसी और उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, जिसके चलते सभी अवकाश को रद्द कर दिया गया है। लेकिन समस्तीपुर सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कार्यरत परिचारी वीरेंद्र कुमार झा बिना किसी पूर्व सूचना के बीते पांच दिनों से अनुपस्थित हैं।
जानकारी के अनुसार 4 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक बिना किसी पूर्व सूचना के वह अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि ने शुक्रवार को परिचारी वीरेंद्र झा को 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण नोडल पदाधिकारी के माध्यम से देने को कहा है की आखिर किस परिस्थिति में आप अपने कर्तव्य से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं।
मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। हमने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को बुलवाया है। अनुपस्थित कर्मी की हाजिरी अनुपस्थित कर के उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। उनके जबाब का इंतजार है, उसके बाद अनुशासनिक करवाई की जाएगी।
-डॉ. संजय कुमार चौधरी
सिविल सर्जन, समस्तीपुर
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…