Samastipur

पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को मिलेगा घर जैसा स्वादिष्ट भोजन, ‘दीदी की रसोई’ का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा में स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन अनुमंडलीय पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। रसोई का संचालन सार्थक जीविका महिला संकुल संघ, पूसा द्वारा किया जाएगा। अब अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों को घर के जैसा बना भोजन प्राप्त होगा जो सस्ता पौष्टिक और स्वादिष्ट होगा। जीविका दीदी के रसोई से अस्पताल के मरीजों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जाएगा।

दीदी की रसोई का संचालन जीविका की दीदियों द्वारा किया जाएगा। जीविका दीदी की रसोईं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में जीविका के डीपीएम बिक्रांत शंकर सिंह, पूसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविश कुमार रवि, चिकित्सा उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं जीविका से संतोष कुमार (संचार प्रबंधक), नीरज कुमार (स्वास्थ प्रबंधक) रोहित कुमार (मानव संसाधन), सर्वप्रिय राज (युवा पेशेवर) राजेश कुमार (प्रखंड परियोजना प्रबंधक), जीविका कर्मी एवं जीविका दीदी शामिल हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

10 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

10 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago