Samastipur

ऑटोमेटिक कार्बाइन, पिस्टल व कारतूस के साथ कुख्यात शराब कारोबारी को समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी 9 एमएम ऑटोमेटिक कार्बाइन, एक देशी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, एक कार्बाइन का मैगजीन, एक पिस्टल का मैगजीन और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के ओम प्रकाश कुमार कापर उर्फ डुलिया के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी ओमप्रकाश के खिलाफ मुसरीघरारी थाना में आर्म्स एक्ट और मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व से कई कांड दर्ज है। इस मामले में पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

वहीं इस मामले में एएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात शराब कारोबारी ओम प्रकाश कुमार कापर उर्फ डुलिया अवैध शराब मंगाने के लिए अपने ग्रामीण अतरी झा के बथान में पहुंचा है। इस सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

विशेष टीम ने कारवाई करते हुए सलेमपुर गांव के अत्तरी झा के बथान का घेराबन्दी कर छापामारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुख्यात शराब कारोबारी ओम प्रकाश कापर उर्फ डुलिया को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी ओम प्रकाश कापर उर्फ डुलिया के निशानदेही पर अपराधी राघव झा उर्फ चिन्दु झा एवं रंजीत कुमार उर्फ डब्लू झा के बथान से कारबाईन, गोली बरामद किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago