समस्तीपुर :- समस्तीपुर के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज में हिस्सा लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में वैभव का भी नाम शामिल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी।
जिस समय वैभव के सिलेक्शन की सूचना मिली वह शनिवार शाम समस्तीपुर के पटेल मैदान में प्रैक्टिस कर रहा था। सिलेक्शन की सूचना के बाद साथी खिलाड़ियों ने केक काट खुशी का इजहार किया। इसके बाद तुरंत ही वैभव पटना के लिए रवाना हो गया। केक काटने से पूर्व वैभव के कोच रहे ब्रजेश झा ने कहा कि समस्तीपुर का यह पटेल मैदान लगातार दूसरी बार इंडिया को प्लेयर देने में सफलता पाई है। इससे पूर्व अनुकूल राय भी इसी मैदान से प्रैक्टिस कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई थी। आज फिर वैभव ने भी यह सफलता पाकर समस्तीपुर और बिहार के लोगों को गदगद कर दिया है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…