Samastipur

समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल व आगजनी, पुलिस लिखी गाड़ी से धक्का का आरोप

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर हरपुर ऐलौथ से आ रही है जहां बाइक सवार युवक को अज्ञात चार चक्का वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लगुनियाँ रघुकंठ निवासी नारायण दास के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश दास के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को हरपुर एलौथ के पास जाम कर जमकर बवाल व आगजनी कर रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है की पुलिस लिखी गाड़ी से धक्का लगा है। धक्का मारने के बाद पुलिस लिखी गाड़ी मौके से फरार हो गई। घटना के एक घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस अब तक घटनास्थल नहीं पहुंची है। रास्ते से गुजरने वाले कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश बनारस में रंग पेंट का काम किया करता था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। लेकिन शुक्रवार की देर शाम उसके साथ घटना हो गई।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago