समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत मोक्षधाम के पास एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोगों की की भीड़ जुट गई। अधेड़ के मुंह से झाग निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी थी। उसने लाल रंग का ट्राउजर और लाल चेक शर्ट पहन रखा था।
इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि वृद्ध के शव मिलने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। शव के पास एक झोला, पानी व कोका-कोला का एक बोतल गिरा हुआ था। पास गिरे झोला में भी कीटनाशक दवा मिली है। अधेड़ के मुंह से झाग निकल रहा था। संभवत उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान के लिये सदर अस्पताल में उसे 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखा जाएगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…