Samastipur

समस्तीपुर में मुजफ्फरपुर के रहने वाले दंपति के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार अन्य के धड़-पकड़ के लिये छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लेन देन के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियों पर सवार मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति के अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने दो बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो पर सवार दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने बंगरा थाना के रहीमाबाद में छगवा चौक पर घेर कर अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन स्कॉर्पियो सवार लोगों के हल्ला करने पर लोग जुट गये और दो बदमाश को पकड़ बंगरा थाने की डायल 112 की टरम को सौंप दिया जिसे बाद में वैनी थाने की पुलिस अपने साथ ले गयी।

पकड़े गये बदमाशों में वैनी थाना के चंदौली का अभिषेक कुमार व रितेश कुमार शामिल है। लोगोंं में चर्चा है कि शराब के धंधे में लेनदेन को लेकर यह घटना हुई। पुलिस भी लेनदेन का ही विवाद मान रही है। लेकिन बंगरा थाना में मौजूद घटना के समय स्कॉर्पियो में सवार महिला ममता देवी ने बताया कि बताया कि वह अपनी ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के मालपुर अगरैल गांव से अपने पति राजीव रंजन उर्फ राकेश के साथ मायके पातेपुर जा रही थी।

इसी दौरान ताजपुर पूसा पथ में वैनी के आसपास के तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गाड़ी छीनने एवं अपहरण करने के उद्देश्य से रहीमाबाद ठगवा चौक से पहले घेर लिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगे जिसमें से दो को लोगों ने पकड़कर वैनी पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने बताया भगदड़ में उसका पति राजीव रंजन गाड़ी से उतरकर कहीं चले गए हैं।

इधर, लोगों में चर्चा है कि अपहरण का प्रयास करने वाले व स्कॉर्पियो पर सवार लोग शराब का धंधा करते थे। जिसके लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। इसमें शंभूपट्टी के शराब माफिया छोटू सिंह का नाम सामने आ रहा है। छोटू व अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। इस मामले में स्कार्पियो सवार लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

7 घंटे ago