Samastipur

समस्तीपुर में अंग्रेजी शराब से लदा वाहन पलटा, दो जिलों के लोगों ने लूट ली शराब की बोतलें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव से सटे सीमावर्ती सोहिलवारा-फरपुरा बांध के समीप शुक्रवार को शराब लदा एक मालवाहक अनियंत्रित होकर मोड़ के निकट पलट गई। खेत में मालवाहक पलटने के बाद बाहर गिरे कार्टन और उससे निकली अंग्रेजी शराब की बोतलों को छोड़कर धंधेबाज व चालक मालवाहक समेत शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इस बात की सूचना आसपास में मौजूद कुछ लोगों द्वारा समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र और बेगुसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंची। कुछ मिनटों में हीं पैदल, बाइक व अन्य साधनों से स्थल पर पहुंचे लोगों व राहगीरों ने अंग्रेजी शराब की बोतलों की लूट मचा दी। इस दौरान टूटी बोतलों से कई मामूली तौर पर जख्मी भी हुए। जख्म गहरा नहीं होने के कारण इन्हें किसी अस्पताल तक जाकर चिकित्सकों का सहारा नहीं लेना पड़ा।

लोगों द्वारा अंग्रेजी शराब ढोकर गांव-घर पहुंचने के बाद बातें कानों-कान हुई और किसी ने विभूतिपुर और मंसूरचक थाने को इसकी सूचना दी। सीमा क्षेत्र बाहर की बातें जानकर विभूतिपुर पुलिस इस मामले से दूर हो गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी। इस बीच सदल-बल पहुंची मंसूरचक थाना पुलिस स्थल पर पहुंच मालवाहक (मैजिक पिकअप) और शेष शराब जब्त कर थाने ले गई।

वहीं मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अंग्रेजी शराब की महज लगभग 100 बोतलें हीं बरामद हो सकी है। मालवाहक जब्त कर पुलिस शराब धंधेबाजों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। इधर, अपुष्ट जानकारी के मुताबिक शराब लदे मालवाहक पलटने के बाद समस्तीपुर और बेगुसराय जिले के सीमावर्ती गांवों में भोज जैसा माहौल रहा। गांवों समेत चौक-चौराहों पर पंकज उदास की गजल ‘ हुई महंगी बहुत शराब कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो’ के तर्ज पर ‘जब पलटे कोई पिकअप तो जमकर दारु लूटा करो’…के तराने गुंजते रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago