Samastipur

समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से 1 की मौत, तीन का गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज, इलाके में मचा हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर में कथित जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहरीली शराब से युवक के मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने अवैध शराब कारोबारी के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ किया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र नगर परिषद वार्ड संख्या-9 की है।

मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के चकसलेम गांव के सुखदेव पासवान के पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है। वहीं बादल कुमार, नीतीश कुमार, रसलपुर के मनीष कुमार व एक अन्य गंभीर रूप से बीमार है, जिनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटोरी नगर परिषद वार्ड संख्या-9 चकसलेम गांव में बादल अवैध शराब का कारोबार करता है।

मृतक मोनू कुमार अपने दोस्त मनीष कुमार, नीतीश कुमार के साथ शराब पार्टी की थी। इसमें बादल भी शामिल था। पार्टी के बाद से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन सुबह होते-होते सभी की स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनीष, नीतीश और बादल व एक अन्य युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजनों के द्वारा

तीनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मोनू की मौत की खबर गांव में फैलाते ही लोगों ने शराब कारोबारी के घर पर तोड़फोड़ कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बादल के घर से कुछ देसी और विदेशी शराब बरामद किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

12 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

18 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

23 घंटे ago