Samastipur

तैयारी पूरी, आज समस्तीपुर के 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- केंद्रीय चयन पर्षद की दूसरे चरण में रविवार को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। कड़ी प्रशासनिक देखरेख में 11 अगस्त को एक शिफ्ट में 2 घंटे की परीक्षा होगी। इसके लिए शहर में 17 केन्द्रों पर बनाये गये हैं। जहां सात हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट, सीसीटीवी कैमरों व जैमर के अधिष्ठापन के अलावा पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की साफ सफाई की स्थिति व बेंच डेस्क की उपलब्धता की जानकारी ली। वीक्षकों के केन्द्रों पर योगदान के बारे में भी जानकारी ली।

डीईओ ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की इंट्री के दौरान कड़ी तलाशी लेने में दंडाधिकारी व पुलिसकर्मियों को पूरा सहयोग करने के साथ ही जांच में पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी। इस बीच सभी केन्द्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा बारह बजे से दो बजे तक ली जाएगी जिसके लिए अभ्यर्थियों की इंट्री दो घंटे पहले से शुरू होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

3 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

4 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

8 घंटे ago