समस्तीपुर :- पूर्व शिक्षा मंत्री व जिला कांग्रेस कमिटी के लंबे समय तक रहे अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह की 24वीं पुण्यतिथि समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि पूर्वक मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व मंत्री को महान शिक्षा प्रेमी की संज्ञा बताया। कहा कि उन्होने कई शिक्षण संस्थानों की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि वे केवल कांग्रेस के वफादार सिपाही होने के साथ देश में सहकारिता के मेरुदंड थे।
उन्होने सहकारिता के माध्यम से आम आदमी के विकासात्मक प्रक्रिया पर बल दिया था। विदित हो कि अनुग्रह बाबू समस्तीपुर जिला के स्थापना साल से लगातार 27 वर्षों तक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1986 में शिक्षा मंत्री बनने के बाद मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थानों को स्थापित कर शिक्षा की अलख जगायी थी। वे छह बार विधायक चुने गए थे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजयशंकर शर्मा, विशेश्वर राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, जिला कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, विश्वनाथ सिंह हजारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, उधयशंकर सिंह, मो. इशाक, असुमित कुमार आदि ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…