Samastipur

समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित कॉम्प्लेक्स में सर्विस तार काटकर बिजली चोरी करते धराये, 6 लाख 38 हजार की होगी वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिजली की चोरी रोकने के लिए जिले में हर जगह स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं, किंतु चोरी से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने वाले कोई न कोई तरकीब निकाल ले रहे हैं। घर में लगे स्मार्ट मीटर को रिचार्ज नहीं कराया और सर्विस वायर में कटिंग कर बाइपास चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारी सतत माॅनिटरिंग कर ऐसे लोगों को पकड़ा जा रहा है। शहर के काशीपुर भोला साह चौक ठाकुरबाड़ी गली स्थित एक गृहस्वामी शीलू पांडेय के कम्प्लेक्स में जेई ममता कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।।

छापेमारी के दौरान अधिष्ठापित मीटर से पूर्व सर्विस तार की कटिंग कर अवैध रूप से बिजली उपभोग किया जा रहा था। अवैध रूप से तीन कमरों में बिजली सप्लाई जा रही थी, जिसमें व्यवसायिक शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे थे। नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिये आवेदन में जेई ने बताया है कि पूर्व में कमरे में संचालित शैक्षणिक संस्थान पर बिजली बिल 2,26,124 रुपये बकाया होने के कारण बिजली काट दी गयी थी। वहीं अन्य एक शैक्षणिक संस्थान पर 1,58,480 रुपए बकाया रखने पर बिजली काटी गयी थी।

बिजली बिल बकाया होने पर विगत सात मार्च 2020 को ही बिजली काट दी गयी थी। जिसके बाद से अवैध रूप से बिजली सप्लाई प्राप्त कर उपभोग किया जा रहा था। जेई ने नियमानुसार 2,53,450 रुपए जुर्माना लगाते हुए 6,38,054 रुपए वसूली की राशि अंकित की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए व्यापक पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पाया जा रहा है कि ऐसे लोग जो एसी लगा हुए है वह मीटर को बायपास कर डायरेक्ट एसी चला रहे हैं, जिन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

साथ ही बताया कि कंपनी द्वारा ऐसे घरों का निरीक्षण किया जा रहा है जिन घरों में एसी लगाया गया है। जांच के दौरान अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि आमतौर पर ऐसा कई लोग कर लेते है कि उनका कनेक्शन तो घरेलू है और वह अपने निवास स्थान पर कोचिंग, ट्यूशन, दुकान या अन्य कोई व्यवसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। इन सब उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए अब विभाग अभियान चलायेगा और एसटीएफ टीम भी इस पर कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago