Samastipur

कल्याणपुर में अपराध की योजना बना रहा एक बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, दो फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाने की पुलिस ने सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो के नेतृत्व में वासुदेवपुर गांव में पछियारी केला के बगीचा में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे एक बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल की। हालांकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की थी। तलाशी में पुलिस ने बदमाश के पास से एक देसी कट्टा व तीन गरेली बरामद की।

इस संबंध में सोमवार को कल्याणपुर थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता में सदर डीएसपी दो विजय महतो ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की गोपालपुर गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी नरेश पाल के पुत्र सोनू कुमार पाल के रूप में पहचान हुई है उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया की है। उन्होंने बताया कि फरार होने वाले दो बदमाशों में वासुदेवपुर गांव के सुदीप सिंह का पुत्र रोशन कुमार एवं रामप्रीत राम का पुत्र कुंदन कुमार शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

डीएसपी ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा, दारोगा शंभू सिंह व पुलिस के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाश बगीचा में अपराध की योजना बना रहें थे। जिसकी गुप्त सूचना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो बदमाश भागने में सफल रहे वहीं एक बदमाश सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि वहीं गिरफ्तार बदमाश सोनू आपराधिक मामले में ही दो बार जेल जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

52 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

11 घंटे ago