समस्तीपुर :- 15 दिनों से जारी जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष धनंजय व अन्य साथियों की भूख हड़ताल के समर्थन एवं अन्य विश्विद्यालयों की संपत्ति को बेचना नहीं चलेगा, NTA को खत्म करो, सार्वजनिक शिक्षा और सामाजिक न्याय पर हमला बंद करो नारे के साथ आइसा ने शहर में स्थित बीआरबी कॉलेज से विभिन्न मार्ग होते हुए पटेल मैदान के समीप गोलंबर चौक तक एकजुटता मार्च निकालकर सभा का आयोजित किया गया।
सभा कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज व संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी व मो. फरमान किया। सभा का संबोधित आइसा राष्ट्रीय महासचिव प्रसनजीत कुमार ने कहा कि मोदी सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। जेएनयू को बेचने की साज़िश चल रही है। छात्रवृत्ति में कटौती की जा रही है। इसके खिलाफ जेएनयूएसयू के अध्यक्ष धनंजय, नीतीन समेत कई नेता 15 दिन से अनशन पर बैठे हुए हैं।
अनशनकारियों की स्थिति खराब है लेकिन न मोदी सरकार और न ही जेएनयूएसयू प्रशासन अनशनकारियों से वार्ता कर रही है। ऐसी स्थिति में आइसा बिहार राज्य कमेटी के बैनर तले जेएनयू के अनशनकारी छात्रों के समर्थन में आइसा एकजुटता मार्च निकाला है। आगे भी पूरे देश में छात्र एकजुटता मार्च निकालेंगे।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…