समस्तीपुर : मानसून में जल भराव की समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन की ओर से क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। साथ ही, नागरिकों के लिए टाॅल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस टाल फ्री नंबर के माध्यम से लोग निगम के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या या शिकायत निगम प्रशासन को बता सकते हैं। क्विक रिस्पांस टीम उसपर काम करेगी। यह बातें नगर आयुक्त केडी प्रज्ज्वल ने कही।
नगर आयुक्त ने निगम के प्रशासनिक भवन में अधीनस्थ पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए जल जमाव, नाला उड़ाही और साफ सफाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि जल भराव से संबंधित शिकायत और उसके निदान के लिए निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत टाॅल फ्री नंबर 1800-345- 6431 पर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
उसका त्वरित निष्पादन किया जायेगा। इससे पूर्व नगर आयुक्त ने वार्डों भ्रमण करते हुए जल भराव वाले क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए संसाधन उपलब्ध है। आवश्कतानुसार संसाधनों का उपयोग किया जायेगा। मौके पर नगर प्रबंधक शफी अहमद, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार समेत कई अधीनस्थ पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…