Samastipur

राज्यपाल पहुँचे समस्तीपुर; केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया शिरकत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गुरुवार को समस्तीपुर पहँचे। जहां उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित विद्यापति सभागार में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने शॉल एवं विश्वविद्यालय उत्पाद देकर सम्मानित किया।

बतातें चलें कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में गोवा से आये किसानों को मशरूम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि नेचुरल फॉर्मिंग आज के समय की मांग है। बिहार में नेचुरल फार्मिंग की असीम संभावनाएं हैं। हम चाहते हैं कि केमिकल फर्टिलाइजेशन की जगह प्राकृतिक खेती करने की जरूरत है। इससे खेतों की उर्वरकता बरकरार रहती है, और बढ़ती भी है। मुझे लगता है कि धीरे-धीरे बिहार के किसान भाइयों को इसे अपनाने की जरूरत है। और यह संभव भी है।

उन्होंने कहा कि गोवा पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। लेकिन वह चाहते हैं कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का जो ज्ञान है वह गोवा तक पहुंचे। गोवा के लोगों को इसका लाभ मिले। देश के दूसरे प्रदेशों की विशेषता भी गोवा तक पहुंचे। इसके लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा काफी अच्छी पहल की गई है कि वह मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए वहां के किसानों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे गोवा मशरूम उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल गोवा से मशरूम का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रशिक्षु से मुलाकात की और उनसे प्रशिक्षण के बाद अपने प्रदेश में न सिर्फ मशरूम उत्पादन करने बल्कि वहां के अन्य किसानों को भी प्रशिक्षित कर उन्हें प्रेरित करने की सलाह दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago