Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल के विभिन्न शाखाओं पर 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- होली मिशन हाई स्कूल के मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय की शाखा में विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण करते हुए उन्होंनें भारत के 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह की महत्ता को प्रकाशित की। झंडोतोलन के समय विद्यालय का विशाल प्रांगण कतारबद्ध तिरंगा लिए खड़े बच्चे-बच्चियों से सुसज्जित रहा। गार्ड आफ आनर र के साथ सह-संस्थापिका का ध्वजारोहण हेतु स्वागत विभिन्न हाउसों के परिधान (टेरेसा हाउस, राजेन्दे्र हाउस, दिनकर हाउस एवं कलाम हाउस) में सजे छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्साहवर्द्धक भाषण संस्कृत, हिन्दी, उर्दू एवं अंग्रेजी में दिये गये। इसी संदर्भ में जलियावाला बाग हत्याकांड की एकांकी की प्रस्तुतीकरण भार्मिक ढंग से की गई। एकांकी, गीत, झाँकी एवं भाषण सर्वाधिक रोचक एवं आकर्षण का केन्द्र-बिन्दु रहा। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में प्राचार्य अमृत रंजन ने विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ते भारत के प्रति बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम विश्व के पाँचवी अर्थव्यवस्था पर पहुँच चुके हैं, इसे अधिक विकसित बनाने की जरूरत है।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन, शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार और समाज के गणमान्य अभिभावकगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. एस के अहमद ने समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की भूरी-भूरी सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की तथा समारोह में पधारे समस्तजनों को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा की कार्यवाही की समाप्ति की घोषणा की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा तथा डॉ. फिरोज के द्वारा सम्पन्न किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

4 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago