शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के यह मुखिया लाल किला पर झंडोत्तोलन में पत्नी संगा होंगे शामिल, सरकार ने भेजा निमंत्रण पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत के मुखिया रामप्रमोद यादव दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समरोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चयन के बाद केन्द्र सरकार की ओर से उन्हें इसके लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। बीडीओ मनोज कुमार ने मुखिया के दिल्ली जाने-आने की व्यवस्था की गई है। मुखिया के साथ उनकी पत्नी सविता देवी भी समारोह में जाएंगी।

उन लोगों को निवास स्थान से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचाया जायेगा, वहां से दिल्ली निकलेंगे। इसके बाद फिर वापस आने पर एयरपोर्ट से देवड़ा लाया जायेगा। बता दें कि आकांक्षी प्रखंड हसनपुर में देवड़ा पंचायत के मुखिया ने विकास कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। नीति आयोग के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी आदि विभागों से जुड़े कार्यों में सहयोग किया। जिससे उन्हें केन्द्र सरकार ने आमंत्रित किया है। इससे हसनपुर के लोगों में खुशी की लहर है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150