Samastipur

वारिसनगर में 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन निर्माण स्थल का समस्तीपुर डीएम ने लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण की उर्जा विभाग से सहमति मिलने के बाद बुधवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने पावर हाउस के आसपास की जमीन का भी अवलोकन करने के साथ नक्शा की जानकारी ली। तत्पश्चात सीओ धर्मेंद्र पंडित व वारिसनगर बिजली विभाग के जेई रवि कुमार को जमीन चिन्हित कर जल्द सौंपने रिपोर्ट का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि उक्त ग्रिड सब स्टेशन निर्माण के लिए करीब आठ एकङ जमीन की जरूरत होगी। जिसमें निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने धुरलख पंचायत स्थित बाबूपुर गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण का भी जायजा लिया। इस क्रम में स्थानीय लोगों को पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत वासियों को होने वाली सुविधा से अवगत कराया। उसके बाद बीडीओ अजमल परवेज को पांच माह के अंदर पंचायत सरकार भवन गुणवतापूर्ण के साथ निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago