Samastipur

समस्तीपुर शहर में वर्षों से बंद पड़े हाईमास्ट लाइटें को ठीक कराने व शहर में रोशनी फैलाने की तैयारी शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में बंद हाईमास्ट लाइट अब जल्द ही पूरे शहर को जगमग करेगी। नगर निगम ने इसे ठीक कराने व शहर में रोशनी फैलाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाईमास्ट जलने के बाद लोगों को रात में अंधेरे का सामना नहीं कना होगा। उन्हें रात में आवागमन में सुविधा होगी। विदित हो कि शहर के विभिन्न इलाकों में 10-15 साल पहले सांसद कोटा व अन्य माध्यम से नौ हाईमास्ट लाइट लगाई गई थीं। जो कुछ दिन तक जली, लेकिन बाद में एक एक कर खराब होने के बाद बंद रहने लगी। जिसकी मरम्मत या बनाने की दिशा में पहल नहीं की जा रही थी।

इस संबंध में मेयर अनिता राम ने बताया कि पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक में शहर में बंद पड़ी हुई सभी हाई मास्ट लाइटों को चालू कराने के साथ ही नियमित रखरखाव करने का निर्देश नगर निगम प्रशासन को दिया गया था।

उसी निर्देश के तहत हाईमास्ट लाइट को चालू कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10-15 सालों से ये सभी लाइट देखरेख नहीं होने के कारण बंद पड़ी हुई थी। नगर निगम अपने हिस्से की बिजली में से इन सभी लाइटों को बिजली आपूर्ति करेगी। जरूरत के हिसाब से नगर निगम बिजली कंपनी से बिजली आपूर्ति लेती है। इसका एकमुश्त बिजली बिल का भुगतान किया जाता है।

शहर में कहां कहां है हाईमास्ट लाइट :

पटेल फिल्ड गोलंबर, कर्पूरी स्मारक स्थल (डीएम आवास ), लखना चौक, टुनटुननिया गुमटी, मगर दही चौक, गोला बाजार, पंजाबी कॉलोनी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago