समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

DM ने स्कूली विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का दिया निर्देश, BDO और BEO को शोकाॅज

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- स्कूली विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा स्कूल के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने उदेश्य से समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक की। सर्वप्रथम आधार कार्ड बनाने की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि वर्तमान गति पर्याप्त नहीं है, इस पर जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास अधिकारियों और प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को उचित समन्वय स्थापित कर प्रत्येक प्रखंड में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित कर जांच करें कि कितने छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अभी भी शेष है। इसके अलावा सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को अपने प्रखंडों में आधार केंद्रों की सौ प्रतिशत क्षमता का उपयोग करने का निर्देश दिया गया ताकि यह काम जल्द से जल्द पूरा सके। इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को आधार तैयार करने की दैनिक प्रखंडवार रिपोर्ट साझा करने का निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिया गया।

HOLY MISSION 20X15 2 PC copy 15 August copy scaled

IMG 20230604 105636 460

आधार कार्ड के बाद स्कूल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के संबंध में समीक्षा की गई। मौजूदा स्कूलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के संबंध में यह पाया गया कि सभी प्रखंड विकास अधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की सूची की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया था, जहां बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि यह कार्य अधूरा पाया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हुए जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

IMG 20230728 WA0094 01

बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन आगामी फरवरी तक मौजूदा स्कूलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन कार्य को पूरा करने की योजना बना रहा है। वैसे विद्यालयों की सूची पहले से ही प्रखंडवार तैयार कर ली गई है जहां बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जाना है। किस स्कूल को किस प्रकार के बुनियादी ढांचे के उन्नयन की आवश्यकता है, इसकी पहचान निर्धारित समय के भीतर की जाय, यह सुनिश्चित करने के लिए जिला अधिकारी स्वयं कुछ विद्यालयों का निरीक्षण कर पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे तथा शनिवार को अगली समीक्षा करेंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल अधिकारियों को भी इसके कार्य के लिए लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150