Samastipur

समस्तीपुर के DM ने लापरवाही के कारण हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के एक दिन के वेतन पर लगायी रोक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने शनिवार को एक बार फिर स्कूली छात्रों के लिए आधार नामांकन और मौजूदा स्कूलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के संबंध में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। सर्वप्रथम आधार कार्ड बनाने की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों को आपस में समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत स्कूली छात्रों का आधार कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

आधार कार्ड के बाद स्कूल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के संबंध में समीक्षा की गई। पिछली बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों को शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई मौजूदा रिपोर्ट को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए था ताकि कार्यों में दोहराव से बचा जा सके। बैठक के दौरान पाया गया कि 20 प्रखंडों में से 19 प्रखंडों ने सूची को अद्यतन कर दिया है, लेकिन हसनपुर प्रखंड से अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ। इस कार्य में लापरवाही के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनपुर पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा कुछ प्रखंडों में शिक्षा विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट और अद्यतन रिपोर्ट में काफी अंतर पाया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने डी.पी.ओ (शिक्षा विभाग) और संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुनः उन विद्यालयों में जाने का निर्देश दिया। हालांकि जिलाधिकारी ज्यादातर प्रखंड कार्यालयों से प्राप्त अद्यतन रिपोर्ट से संतुष्ट दिखे।

बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बताया कि अद्यतन रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए चयनित कार्यों को अब प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। बैठक में जिला अधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) एवं अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कच्छ में मौजूद थे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

12 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

12 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

14 घंटे ago