NEWS

समस्तीपुर में फाइलेरिया मरीजों को मिलेगा किट; तौलिया, एंटीसेप्टिक, जूता-चप्पल व विशेष कमोड दिया जाएगा मुफ्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला प्रशासन द्वारा लगातार फाइलेरिया के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है एवं इसके रोकथाम के लिए काम कर रहा है। इसी दिशा में शनिवार को समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फाइलेरिया से संबंधित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं लेप्रा सोसायटी के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को फाइलेरिया के विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन की जोनल को-ऑर्डिनेटर डॉ. माधुरी ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी से दावा खाने की अपील की एवं सर्वजन दवा सेवन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यशाला के दौरान उन्होंने विशेष फाइलेरिया किट दिखाई जिसमें फाइलेरिया रोगियों के लिए तौलिया, एंटीसेप्टिक और विभिन्न क्रीम शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोगियों के लिए किट के अलावा विशेष प्रकार के जूते भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

कार्यशाला में लेप्रा सोसायटी के प्रतिनिधि ने फाइलेरिया रोगियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए विभिन्न सैंडल, चप्पल और जूतों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ये जूते मरीजों की जरूरत के अनुसार से भी तैयार किए जाते हैं और मरीज इसे पी.एच.सी कल्याणपुर से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। कई फाइलेरिया रोगियों को शौच के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ता है, उनके लिए एक विशेष कमोड तैयार किया गया है, जिसका कार्यशाला में प्रदर्शन भी किया गया। इसी प्रकार कार्यशाला में फाइलेरिया रोगियों की देखभाल के संबंध में भी विभिन्न जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिला अधिकारी सबसे पहले सभी से अपील की कि वे फाइलेरिया रोगियों की मदद करें, उनके प्रति कलंक न रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को फाइलेरिया रोगियों के लिए जिले में उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक करना था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे उनकी मदद कर सकें। कार्यशाला में जिला अधिकारी, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), राजस्व प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद थे। वही अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago