समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के चकनवादा में एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज लेकिन शहर के बाहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मी किशोर चकनवादा वार्ड संख्या-6 निवासी शाहिद रखूं का 12 वर्षीय पुत्र रेहान है। वह मोहल्ले में ही एक शादी समारोह गया हुआ था। इसी दौरान वहा हो रही हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके दाएं कंधे में आकर लग गई।
घटना के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी थी। बताते चले की चकनवादा में ही एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की मौत हो गई थी। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोली के लगने से एक बालक के जख्मी होने की जानकारी मिली है। पुलिस आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…