समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में 12 बिहार बटालियन एनसीसी समस्तीपुर के 1/12 कंपनी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। भर्ती प्रक्रिया के लिए 110 छात्र-छात्राएं आवदेन के साथ आए, जिनमें से 53 का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में दौड़, लंबाई, लिखित परीक्षा, बीम व साक्षात्कार आदि शामिल थे।
भर्ती प्रक्रिया की अगुवाई समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के एनसीसी अधिकारी ले. डॉ. राहुल मनहर ने की। उनके सहयोग के लिए सूबेदार केसी कुकी व वेद, हवलदार संदेश गुरुंग, चंद्रा राणा, सीनियर कैडेट्स राजकुमार, राजा कुमार, विकास कुमार, दीपांजलि , नितिन, सपना, कंचन आस्था, अंकित, मानतोस, छोटी, पूजा, नमन आदि उपस्थित थे।
भर्ती प्रक्रिया के बाद सफल सभी कैडेट्स का प्रशिक्षण समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के खेल मैदान में होगा। सफल सभी कैडेट्स को 12 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत व समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की प्रिंसिपल डॉ. मीना प्रसाद ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…