भागलपुर पुलिस लाइन में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के मामले से सनसनी फैली हुई है. पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं.
पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका है. पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है. पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है. चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…