समस्तीपुर :- कोलकाता के आरजी मेडिकल काॅलेज में महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और विभत्स हत्या के खिलाफ़ समस्तीपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजलि सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय समाहरणालय द्वार से लेकर पटेल गोलंबर समस्तीपुर तक कैंडल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व जघन्य अपराध पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए महिला डाॅक्टर के लिए त्वरित न्याय की भी मांग किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री कौशल पाण्डेय, राजीव कुमार चौधरी, जिला वरीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कैप्टन कमलेश सहनी, जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह, वीरेन्द्र यादव, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदीप शाह शिवे, दीपक सत्यार्थी, ठाकुर संग्राम सिंह, राकेश राज, युवा मोर्चा जिला मंत्री रजनीश ईश्वर, ललन पाठक, अरूण राय, राजु पटेल, आलोक वर्मा, अमित सम्राट, शंभू चौधरी, कृष्ण गोपाल शर्मा, विजय शर्मा, मंजु देवी, मीना देवी, निधि सिंह, माला शर्मा, कंचन, अभिलाषा शर्मा, शोभा देवी, मनोज जायसवाल, भरत ठाकुर समेत अन्य प्रशिक्षु डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफों ने भी शामिल होकर रोष व्यक्त किया।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…