Samastipur

भोला टॉकीज गुमटी का काम शुरू नहीं होने पर रेल विकास मंच के कार्यकर्ता 20 सितंबर को निकालेंगे ‘जवाब दो मार्च’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सांसद शांभवी चौधरी द्वारा एक महीने के अंदर भोला टॉकीज रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने का घोषणा का करीब तीन महीने बीत जाने पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किये जाने से नाराज सर्वदलीय रेल विकास एवं विस्तार मंच के कार्यकर्ता 20 सितंबर को डीआरएम चौक से जवाब दो मार्च निकालेंगे। इस आशय का निर्णय मंगलवार को शहर के माधुरी चौक पर समस्तीपुर रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की। संचालन माकपा नेता रघुनाथ राय ने किया।

भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के राजेंद्र, आरवाई के विनोद कुमार, राजद के राजेंद्र राम, मो. निशार आदि ने किया। मंच के संयोजक शत्रुध्न राय पंजी ने कहा कि मंच भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने की लड़ाई 2014 से लड़ रही है। इसे लेकर दर्जनों बार डीआरएम, डीएम आदि के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया है। एमपी, एमएलए, मंत्री, रेल मंत्री आदि को स्मार-पत्र, प्रतिनिधिमंडल मिला गया है।

इस पर अमल करते हुए समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, बिहार विधानसभा में तो तत्कालीन लोजपा सांसद प्रिंस पासवान लोकसभा में मुद्दे उठाये थे। करीब 2014-16 के बीच भोला टॉकीज रेल गुमटी पर पुल रेल बजट से पास कर योजना को जीवित रखने के लिए 01 हजार रुपये का आवंटन योजना मद में किया गया। तब से लेकर कई बार पुल के नक्शे में संबंधित विभाग द्वारा बदलाव जारी रहा।

उनका कहना है कि सांसद बनते ही शांभवी चौधरी रेल मंत्रालय एवं बिहार कैबिनेट से पास कराने का दावा कर एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा किया था। लेकिन, वह भी जुमला साबित हुआ। इससे नाराज रेल विकास एवं विस्तार मंच के नाराज कार्यकर्ता पुल निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की है। 20 सितंबर को रेल पुल का निर्माण कार्य शुरू होने पर जवाब दो मार्च निकालने का निर्णय लिया है। संचालनकर्ता माकपा नेता रघुनाथ राय ने कहा है कि पुल निर्माण समेत रेलवे से संबंधित अन्य मांगों को लेकर मंच धारावाहिक आंदोलन मसलन मुक्तापुर गुमटी पर धरना, डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन, डीएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन जिसका शुरुआत 20 सितंबर से होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago