Samastipur

समस्तीपुर से उज्जैन, द्वारका, शिरडी समेत ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए चलेगी ‘भारत गौरव ट्रेन’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : आईआरसीटीसी की ओर से उज्जैन, द्वारका और शिरडी सहित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। भारत गौरव ट्रेन की यह शृंखला की शुरुआत आगामी 24 अगस्त को बेतिया से होगी, जो समस्तीपुर जंक्शन होते हुए गुजरेगी। उक्त बातें आईआरसीटीसी के डीजीएम राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कहते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पर्यटक ट्रेन आगामी 24 अगस्त को बेतिया से खुलेगी, जो बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पटलिपुत्रा, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए गुजरेगी। ग्रुप रिजर्वेशन के बाद यात्रियों को छूट भी मिलेगी। मौके पर आईआरसीटीसी के वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार, एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

जानें किन-किन स्थलों का होगा दर्शन :

तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और तीर्थ स्थलों जैसे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग व श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका के श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिडों और नासिक में श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा शनि शिंगनापुर मंदिर का दर्शन कराते हुए तीन सितंबर को वापस लौटेगी। यात्रा शुल्क और समावेश भारतीय रेल द्वारा संचालित, भारत गौरव ट्रेन में पहली बार दो श्रेणी रखी गयी है। बजट जिसमें स्लीपर क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 20899 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। उपरोक्त के अलावा श्रेणी के हिसाब से गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था कोच में सुरक्षा का विशेष इंतजाम कोच में सुरक्षागार्ड की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी मेडिकल टीम में कई चिकित्सक भी होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

2 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago