Bihar

जेल से रिलीज हुए अनंत सिंह, एके-47 केस में पटना हाई कोर्ट ने किया है बरी, शाही स्वागत के बाद गांव रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिलीज हो गए हैं। अनंत सिंह बुधवार शाम को पटना की बेऊर जेल से बाहर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। बता दें कि पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी।

अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो सियासी घमासान भी जारी है। अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह बरिया के लिए रवाना हो गए हैं। अनंत सिंह को केस से बरी किए जाने के बाद बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए।

अनंत सिंह की रिहाई को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेऊर जेल पर जमे हुए थे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें बाहर निकाला। सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले। अनंत सिंह के बेट अंकित सिंह भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। सबने मिलकर पूर्व विधायक का शानदार स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें एक 47 केस में दस साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों की कमी होने के कारण बरी कर दिया था।

जानकारी मिल रही है कि अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पटना में नहीं रुके। अपनी गाड़ी से वे सीधे बरहिया के लिए रवाना हो गए। पूर्व से कहा जा रहा था कि अनंत सिंह अपने गांव लदमा जाएंगे जहां सबसे पहले अपने कुलदेवता की पूजा करेंगे। पटना से लदमा के रास्ते में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी समर्थकों ने किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

1 घंटा ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

16 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

21 घंटे ago