Bihar

हम बरी तो लिपि सिंह दोषी, उनकी CBI जांच हो; अनंत सिंह की मोदी-नीतीश सरकार से बड़ी डिमांड

एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में अपनी विधायकी गंवा चुके अनंत सिंह फाइनली सलाखों से बाहर आ गए हैं। शुक्रवार को सुबह 5:10 बजे अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा हुए। बाहर आते ही उन्होंने आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह के मुश्किलें बढ़ा दी है। गलत केस में फंसने का आरोप लगाते हुए अनंत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह की बेटी आईपीएस लिपि सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर दी है।

अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जांच करने की मांग की है। कहा है कि हम बेमतलब इतने दिनों के लिए जेल की सजा काटे तो वह भी जेल में रहे। साल 2015 में आईपीएस लिपि सिंह के नेतृत्व में अनंत सिंह के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई हुई थी जिसमें उनके आवास से एक-47 राइफल उसकी गोलियों और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद किया गया था। अब सबूत के अभाव में पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए अनंत सिंह को तमाम आरोपों से बरी कर दिया है।

जेल से बाहर निकले अनंत सिंह ने मीडिया कर्मियों से खुलकर बातचीत की। न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम कोर्ट से बड़ी हो गए तो लिपि सिंह दोषी हो गई। तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। लिपि सिंह पर भी जांच होना चाहिए। हम बिना मतलब के इतना दिन जेल में रहे तो वह भी जेल जाए।

अनंत सिंह ने जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार और बिहार सरकार से यह डिमांड करते हैं कि सीबीआई से जांच कराई जाए। अनंत सिंह ने सीधे शब्दों में कहा कि जब हम निर्दोष साबित हुए तो वह(लिपि सिंह) दोषी हो गई है। इसका मतलब है कि उन्होंने मुझे फंसाया था तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम जेल में थे उस समय हमारा परिवार और आदमी बाहर में परेशान था। सब काम छोड़कर जेल गेट पर रहते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago