Samastipur

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान समस्तीपुर के स्लम बस्ती में जाकर महिलाओं को समझाया गया स्तनपान का महत्व

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के माल गोदाम चौक स्थित स्लम बस्ती में ‘द उम्मीद- मिशन शिक्षा दान’ के तहत संचालित ‘द उम्मीद पाठशाला’ पर विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान महिलाएं एवं माताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. सौमेन्दु मुखर्जी ने बताया कि स्तनपान बच्चों के जीवन की नींव है। बच्चों के लिए मां के दूध से बढ़कर कुछ भी नहीं है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रोम कहते हैं अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि जो बच्चे मां के दूध से वंचित रह जाते हैं, वह किसी न किसी इंफेक्शन से जल्द पीड़ित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है। विश्व स्तनपान सप्ताह (विश्व स्तनपान सप्ताह) हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। यह सप्ताह स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देने और माता-पिता को इसके फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए समर्पित है।

इस दौरान विभिन्न गतिविधियाँ और अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि स्तनपान को प्रोत्साहित किया जा सके और महिलाओं को इसके लिए आवश्यक समर्थन प्रदान किया जा सके। इस दौरान ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि स्तनपान बच्चे को कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है। इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। अगर मां स्तनपान करवाती है, तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है, जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाव भी करता है। मौके पर पूजा, हेमा, नवनीत, आदेश आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

3 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago