Samastipur

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि आधारित उद्यमों की स्थापना व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में एफपीओ की भूमिका अहम – पुष्पिता झा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला उद्योग केन्द्र में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वाधान में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) निर्माण एवं संवर्धन योजना के क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला का उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग पुष्पिता झा, जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद, वरीय वैज्ञानिक डॉ. आर.के. तिवारी, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

एसडीसी बैंकिंग श्रीमती झा ने कही कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि आधारित उद्यमों की स्थापना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में एफपीओ की भूमिका अहम है। कार्यशाला का संचालन करते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री कृष्ण ने नाबार्ड की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एफपीओ के विकास व विस्तार हेतु तथा विभिन्न विभागों द्वारा विविध प्रकार के लाभकारी योजना की जानकारी हेतु इस कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद ने किसानों की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एफपीओ खाद्य, बीज के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। जो किसान राज्य के अंदर या बाहर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें आत्मा द्वारा तीस प्रतिभागियों की टीम बनाकर प्रशिक्षित किया जाता है।

डीएचओ प्रशांत कुमार ने केला तथा पपीते की खेती पर मिलने वाली अनुदान के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आर. के. तिवारी ने एफपीओ के बिजनेस प्लान के बारे में जानकारी दी। डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार ने एफपीओ द्वारा उत्पादित सामग्री का इस्तेमाल स्थानीय लोगों द्वारा करने पर बल दिया। राष्ट्रीय बीज निगम के अधिकारी मुकेश कुमार ने एफपीओ के लिए सीड्स का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

जीएम डीआईसी विवेक कुमार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेने के लिए एफपीओ को प्रेरित किया। समथु एफपीओ के अमरदीप कुमार ने एफपीओ के उत्पाद की पैकेजिंग तथा मार्केटिंग पर विस्तार से जानकारी दिया। कार्यशाला में एफपीओ के प्रतिनिधियों द्वारा पुछे गये सवाल का निराकरण किया गया। इस कार्यशाला में भारत सरकार के 10000 एफपीओ योजना के तहत 19 एफपीओ तथा अन्य योजना के तहत 6 एफपीओ के किसानों ने भाग लिया। मौके पर औसेफा के निदेशक देव कुमार, स्नेहलता से विवेक कुमार, बैंकों के जिला समन्वयक सीबीबीओ के अधिकारी तथा एफपीओ के लगभग एक सौ किसान मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

28 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

2 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

4 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

12 घंटे ago