Samastipur

बिहार पुलिस के 1275 दरोगा को मिल गया जिला, ट्रांसजेंडर मधु कश्यप को समस्तीपुर जिला आवंटित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार पुलिस ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा में चयनित 1275 दरोगा को जिला आवंटित कर दिया है। जिले के हिसाब से इन्हें इसी महीने कुछ फॉर्म भरकर जमा करना है। इसके बाद संबंधित जिले के एसपी थाने में इनकी पोस्टिंग देंगे। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अभ्यर्थियों की पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत कर रही है।

पुलिस मुख्यालय ने पुलिस और निरीक्षक के उन अभ्यर्थियों की सूची को जारी किया है, जिन्हें विभिन्न जिलों में भेजा जाना है। इस सूची में ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक को 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक फोटो युक्त नियुक्ति पत्र निर्गत कर उन्हें योगदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिला के एसपी और डीएसपी कागजातों को मिलन करते हुए उनकी पहचान को सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल रिपोर्ट भी जमा करना पड़ेगा।

1275 अभ्यर्थियों में तीन ट्रांसजेंडर भी हैं शामिल, जानिए किनको कहां की मिली जिम्मेदारी

1275 अभ्यर्थियों में तीन ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। उन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों में मधु कश्यप, बंटी कुमार और रोनित झा शामिल हैं। मधु कश्यप को समस्तीपुर जिला आवंटित किया गया है, जबकि बंटी कुमार को बक्सर जिला भेजा गया है। वहीं रोनित झा को सुपौल जिला आवंटित किया गया है।

जानिए किस जिले में कितने पुलिस अवर निरीक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी

बेगूसराय में 60 पुलिस अवर निरीक्षक, खगड़िया में 20, नालंदा में 46, पटना में 123, पूर्वी चंपारण में 48, पश्चिमी चंपारण में 33, बांका में 33, भागलपुर में 30, मधेपुरा में 11, सहरसा में 08, सुपौल में 13, अरवल में 16, औरंगाबाद में 48, गया में 78, जहानाबाद में 24, नवादा में 60, दरभंगा में 13, मधुबनी में 26, समस्तीपुर में 61, जमुई में 38, लखीसराय में 22, मुंगेर में 36, शेखपुरा में 16, अररिया में 08, कटिहार में 19, पूर्णिया में 15, गोपालगंज में 23, सारण में 29, सीवान में 29, भोजपुर में 65, बक्सर में 31, कैमूर में 35, रोहतास में 61, मुजफ्फरपुर में 19, शिवहर में 05, सीतामढ़ी में 21 और वैशाली में 42 पुलिस अवर निरीक्षक को भेजा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago