Samastipur

समस्तीपुर: अमेरिकी कंपनी में 1.23 करोड़ का पैकेज पाने वाली सृष्टि के बिथान बाजार स्थित ननिहाल में खुशी की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- अमेरिकी कंपनी में 1.23 करोड़ का पैकेज पाने वाली सृष्टि के बिथान बाजार स्थित ननिहाल में खुशी की लहर है। सृष्टि के कामयाबी की सूचना मिलने के बाद उसके नाना व व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल ने लोगों को मिठाई खिला खुशियां मनायी। सृष्टि के मामा राजू अग्रवाल ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील थी। वह एनआईटी जमशेदपुर की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा है।

अमेरिकी कंपनी रुब्रिक के बेंगलुरु ब्रांच में अवसर मिला है। एनआईटी जमशेदपुर के इतिहास में यह सबसे सर्वाधिक पैकेज है। सृष्टि नवगछिया बाजार के सत्संग भवन रोड निवासी गोपाल चिरानिया की बेटी है। सृष्टि ने बाल भारती में सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा 2018 में पास की थी। तब पूरे जिले में टॉप हुई थी।

आगे की तैयारी के लिए वह कोटा चली गई। जहां उसने 2020 में आईआईटी की परीक्षा दी और उसमें भी सफलता मिली। 2020 में ही जमशेदपुर एनआईटी में सृष्टि ने एडमिशन लिया था और 2023 में गूगल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरा किया। 1.23 करोड़ का पैकेज पाने वालीं सृष्टि चिरानिया तीन बहनों में सबसे छोटी है। सृष्टि ने कहा कि इस कामयाबी के लिए माता-पिता एवं नाना-नानी, मामा-मामी का भी आशीर्वाद हमें मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

5 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago