समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुसेपुर गांव में सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि खेलने के दौरान घर में रखी कोठी के नीचे सुराग था। इसमें उसका पैर चला गया। इसके बाद उसके अंदर छुपे सर्प ने पैर में काट लिया। उसके बताने पर मां ने समझा कि चूहा ने काट लिया है।
हालत बिगड़ने पर झाड़फूंक कराने लगे, लेकिन सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान स्थानीय अभय सदा के पुत्र भुल्ला सदा के रूप में की हुई। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…