समस्तीपुर/बिथान :- अमेरिकी कंपनी में 1.23 करोड़ का पैकेज पाने वाली सृष्टि के बिथान बाजार स्थित ननिहाल में खुशी की लहर है। सृष्टि के कामयाबी की सूचना मिलने के बाद उसके नाना व व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल ने लोगों को मिठाई खिला खुशियां मनायी। सृष्टि के मामा राजू अग्रवाल ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई में लगनशील थी। वह एनआईटी जमशेदपुर की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा है।
अमेरिकी कंपनी रुब्रिक के बेंगलुरु ब्रांच में अवसर मिला है। एनआईटी जमशेदपुर के इतिहास में यह सबसे सर्वाधिक पैकेज है। सृष्टि नवगछिया बाजार के सत्संग भवन रोड निवासी गोपाल चिरानिया की बेटी है। सृष्टि ने बाल भारती में सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा 2018 में पास की थी। तब पूरे जिले में टॉप हुई थी।
आगे की तैयारी के लिए वह कोटा चली गई। जहां उसने 2020 में आईआईटी की परीक्षा दी और उसमें भी सफलता मिली। 2020 में ही जमशेदपुर एनआईटी में सृष्टि ने एडमिशन लिया था और 2023 में गूगल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरा किया। 1.23 करोड़ का पैकेज पाने वालीं सृष्टि चिरानिया तीन बहनों में सबसे छोटी है। सृष्टि ने कहा कि इस कामयाबी के लिए माता-पिता एवं नाना-नानी, मामा-मामी का भी आशीर्वाद हमें मिला।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…