Samastipur

‘द उम्मीद’ एवं ‘इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स’ के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ और ‘इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स’ के संयुक्त प्रयास से दलसिंहसराय के मनोकामना मंदिर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ‘द उम्मीद’ मेडीकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेंदु मुखर्जी और डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।

इसके साथ-साथ विलाकर्ष पैरामेडिकल के ओर से नि: शुल्क शुगर, बीपी, जांच के साथ नि:शुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श प्रदान किया गया। नि:शुल्क शिविर का उद्घाटन दलसिंहसराय नगर निगम की मेयर आभा सुरेखा, सुशील कुमार सुरेखा (वार्ड पार्षद) और मीरा देवी ने रिबन काट कर किय। आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि 12 बिहार बटालियन एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स के द्वारा ‘द उम्मीद’ सामाजिक संस्था को स्थापित कर समाज में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों को पर चढ़कर किया जा रहा है जो की काफी सराहनीय है।

‘द उम्मीद’ की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताए कि ‘द उम्मीद’ मिशन जन आरोग्य के तहत हमारी संस्था समाज के हर तबके के लोग तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता फैला रही है। ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में 300 से अधिक लोगे ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जहां पर उन्हें नि:शुल्क दवा के साथ-साथ चिकित्सक के द्वारा परामर्श दिया गया और लोगों को एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता भी फैलाए गए।

मौके पर समाजसेवी चंदन प्रसाद, संजीव प्रकाश (वार्ड पार्षद -4), अरुण गुप्ता, लोक विजय, मीरा देवी, ‘द उम्मीद’ के उपाध्यक्ष आदेश कुमार, नवनीत कुमार, ऋषभ, संजीव रंजन, मनीष कुमार, कुणाल कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, आर्यन कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार, तनीश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

7 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago