Samastipur

स्वच्छता सर्वेक्षण खेल प्रतियोगिता व शिक्षा संवाद कार्यक्रम संपन्न, बालिका वर्ग में टीम ग्रीन एवं बालक वर्ग में टीम ब्लू ओवरऑल चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम खेल मैदान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम समस्तीपुर के तत्वावधान में पिछले तीन दिनों से खेले जा रहे खेल प्रतियोगिता व शिक्षा संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें स्वछता टीम ग्रीन ने स्वछता टीम ब्लू को पराजित कर चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महापौर अनीता राम, उप महापौर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त के.डी प्रज्वल, नगर निगम वार्ड नंबर 29 के वार्ड पार्षद सुनील राम व वार्ड नंबर आठ के पार्षद रामबली पासवान ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता को चमचमाती ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।

इससे पूर्व नगर आयुक्त केडी प्रज्वल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई और स्वास्थ्य का बहुत गहरा संबंध है. आप सभी प्रतिभागी हमारे स्वच्छता एंबेसडर के रूप मे तैयार है। जो अपने आप परोस व समाज के लोगों को व वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सहभागी होंग। उप महापौर रामबालक पासवान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शरीर में ही ज्ञान का संचार होता है और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है।

वहीं महापौर अनीता राम ने कहा कि कर्पूरी के पावन भूमि में आज बिहार का समस्तीपुर जिला खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। जहां लड़के के अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन हर क्षेत्र में अव्वल है। इसलिए अपने को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ रहना बेहद जरूरी है। इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ बेबी कुमारी ने सभी आगंतुक अतिथियों को बुके से सम्मानित किया।

वहीं विद्यालय की संगीत शिक्षिका कीर्ति किरण व छात्रा सिमरन, अभिलाषा, मेहजवी व मुस्कान ने स्वच्छ गगन हो स्वच्छ हो धरती स्वच्छ बने ये जहान स्वच्छता गीत गाकर मौजूद अतिथि व प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एंव धन्यवाद ज्ञापन लोक स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार व नगर निगम प्रबंधक मोहम्मद तहसीन रजा ने किया. इस अवसर पर रेफरी रजनीश कुमार पांडे, शशि गुप्ता, शशिवाला, संजीव कुमार महतो, धीरज कुमार व तरुण झा ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago