Samastipur

गीत-संगीत के बीच थिड़के बच्चे, अपने हुनर का दिखाया दम, ‘वीनस-वन’ का मनाया गया पहला वर्षगांठ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला में मनोरंजन व शॉपिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुके मोहनपुर रोड स्थित ‘वीनस-वन’ का पहला वर्षगांठ शुक्रवार को मनाया गया। बीते एक साल में यह जिला का वन स्टॉप मनोरंजन स्थल बन गया है। पहली वर्षगांठ पर वीनस वन में तीन दिनों के समारोह की विधिवत शुरुआत की गई। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जीसी कर्ण, संस्थापक मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने अपनी माता परमेश्वरी देवी व परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की।

इस अवसर पर वीनस-वन व फूड कोर्ट के सभी कर्मी, मीडिया कर्मी के साथ फूड कोर्ट व वीनस वन में वर्ष में सबसे अधिक बार आकर अपना प्यार देने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके बारे में मनीष अग्रवाल ने बताया कि आज वीनस-वन शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों कि भी पसंद बन गया है। यहां एक जगह लोगों को शापिंग व मनोरंजन के साथ ही बिहार के सबसे बड़े फूड कोर्ट में लजीज इंडियन, साउथ इंडियन व चाइनीज खाने का भी आनंद मिलता है। हमनें एक वर्ष में बच्चों के लिए गेम जोन बनाकर मनोरंजन को भी सही आयाम देने का प्रयास किया है। आगे भी सेवाओं में नयापन देखने को मिलेगा।

बताया गया कि विनस वन के वर्षगांठ पर बच्चों ने रैंप वाक, म्यूजिक, डांस, गेम, मेंहदी प्रतियोगिता आदि में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया। तीन दिन के समारोह में रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर सच्चिदानन्द सिंह, सत्येन्द्र सिंह, ललन यादव, राम बालक पासवान, विनय पंसारी, सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, अमित कुमार, अनुज वैभव व एमएच खान सहित सैकड़ों कला प्रेमी मौजूद थे। बताया गया कि वर्षगांठ के अवसर पर जहाँ पेंटलून से कपड़ों कि खरीद पर 60 फीसदी तक छूट है, वहीं फूड कोर्ट में भी अनेकों ऑफर रखे गए हैं।

कार्यक्रम को लेकर मनीष अग्रवाल ने क्या कुछ कहा देखें :

Instagram Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago