Samastipur

विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा करने पटरी किनारे पैदल जा रही तीन महिलाएं राजधानी एक्प्रेस की चपेट में आईं, दो की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के बढौना 13 नंबर गुमटी के समीप सोमवार को पटरी पर जा रहीं तीन महिलाएं नयी दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। इनमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाएं विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे गुमटी के समीप भीड़ उमड़ गयी।

मृतकों की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के नवटोल टांडा निवासी के रूप में की गई है। घायल महिला भी उसी गांव की बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोनों महिला विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा करने पैदल रेलवे ट्रैक होकर जा रही थीं। उसी समय बढौना 13 नंबर गुमटी के समीप हाजीपुर की ओर से राजधानी एक्सप्रेस और बरौनी की ओर से सवारी गाड़ी आ गयी। इससे दोनों महिलाएं ट्रैक के बीच में फंस गईं।

लोगों ने बताया कि राजधानी की तेज रफ्तार के झोंके से दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौके पर मौत हो गई। दूसरी तरफ से अकेली जा रही अन्य महिला ट्रेन के झटके से फेंका गयी। इससे वह जख्मी हो गयी। महिलाओं की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। रेल डीएसपी बरौनी गौरव पांडेय ने बताया राजधानी एक्सप्रेस से महिलाओं के कटने की सूचना और शिकायत दोनों नहीं मिली है। इसकी शिकायत मिलेगी तो रेल पुलिस गंभीरता से जांच करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

3 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

4 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

18 घंटे ago