समस्तीपुर :- समस्तीपुर की सांसद शांभवी ने सोमवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था एवं वार्डों में गंदगी व अस्पताल में जल जमाव देख सांसद भड़क गयी। वहीं पूरे अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी एवं पीकू वार्ड में ही डॉक्टर मिले। जबकि एसएनसीयू में कोई डॉक्टर नहीं थे।
निरीक्षण के बाद सांसद शांभवी ने मीडिया को बताया कि अस्पताल की स्थिति काफी बदतर हैं। यहां इतनी गंदगी है कि मरीज संक्रमण से बीमार हो जाएगा। अस्पताल परिसर में जल जमाव है। पूरे अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर ऑन ड्यूटी मिले। रोस्टर के अनुसार कोई डॉक्टर अपने वार्ड में नहीं मिले। एसएनसीयू में भी डॉक्टर नहीं थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पटना में रहती हूं तो बार-बार केवल सदर अस्पताल की ही शिकायत मिलती है।
निरीक्षण में पाया गया कि बेड पर ना तो चादर है और ना ही बेड कवर है। डीएस के बाजार में होने की जानकारी मिली, तो सीएस का मोबाइल नॉट रिचेबल है। हालांकि बाद में डीएस डॉ. गिरीश अस्पताल पहुंचे, जिन्हें पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आदेश दिया गया है। सांसद ने कहा कि सदर अस्पताल में बेसिक मेंटेनेंस भी नहीं है। सभी से जवाब पूछा जाएगा। साथ ही डीएम के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कई मरीजों से भी बातचीत की। उनकी परेशानी सुनने के बाद डॉक्टर को निर्देश भी दिए।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…