Samastipur

समस्तीपुर में दिव्यांग माता-पिता की नाबालिग बेटी के साथ सामुहिक दु’ष्कर्म, आरोपी गंभीर हालत में छोड़ भागे, तलाश जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग माता-पिता की नाबालिग बेटी के हाथ-पांव बांध दो लोगों ने दुष्कर्म किया। नौंवी कक्षा की छात्रा का मुंह दबाकर दोनों आरोपियों ने अगवा किया इसके बाद मुंह में कपड़ा बांधकर जबरदस्ती गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लड़की को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीडिता ने जैसे-तैसे घर आकर अपने घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

नौंवी कक्षा छात्रा का मुंह दबाकर अगवा करने के बाद घर से दूर एक खेत में ले जाकर रस्सी से उसका हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में कपड़ा डाल दुष्कर्म कया। होश आने पर छात्रा किसी तरह हाथ-पैर से रस्सी खोल घंटो बाद सुबह घर पहुंची और अपने दिव्यांग माता-पिता को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता को लेकर माता-पिता थाने पहुंचे और पुलिस को बच्ची के साथ घटी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद कुछ लोगों ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ रोसड़ा को मामले की जानककारी दी। एसडीपीओ के आदेश पर पीड़िता और उसके माता-पिता को खोजकर थाने लाया गया और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि नाबालिग केे आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आवेदन में रामबाबू यादव और उसके एक साथी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि पुलिस में जाने के बाद आरोपित ने पीड़िता व उसके माता-पिता को जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडिता को इंसाफ दिलाने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

48 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago