Samastipur

समस्तीपुर नगर थाने में नई धारा से दर्ज हुई पहली FIR, बिजली चोरी का दर्ज हुआ पहला केस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना में नए कानून के तहत बिजली चोरी की पहली प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार के आवेदन पर नगर थाने में नए कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक जुलाई को बिजली चोरी करने वाले के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन किया गया।

जिसमें विद्युत अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार, कनीय सारणी पुरुष अरुण राय, शशिभूषण राय और मानव बल अरुण कुमार उर्फ प्रमोद को शामिल किया गया था। गुप्त सूचना पर छापेमारी दल से ताजपुर रोड में भी टू मॉल के निकट ऋषभ कुमार के व्यावसायिक परिसर पानी प्लांट में छापेमारी की। इस दौरान पाया गया कि इनके द्वारा किराएदार के बिजली मिटर से पहले से पहले इनकमिंग सर्विस तार में पीले रंग का पीवीसी तार द्वारा टोका फंसाकर पानी प्लांट में भारी पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी।

जांच के क्रम में पाया कि 5 लाख 80 हजार 782 रुपए का नुकसान विभाग को हुआ। छापेमारी दल ने बिजली चोरी का वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस को साक्ष्य के रुप में उपलब्ध कराया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि बिजली चोरी मामले में बीएनएसएस के तहत आरोपी ऋषभ कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

42 मिनट ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

5 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

15 घंटे ago