समस्तीपुर :- सावन की पहली सोमवारी पर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में आपार भीड़ जुटी थी। इसी दौरान चोरों ने कई महिलाओं के गले से चैन मंगलसूत्र आदि उड़ा लिया। इसमें से कुछ महिलाएं थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया गया है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव की रहने वाली पुष्पांजलि कुमारी जलाभिषेक करने के लिए थानेश्वर स्थान मंदिर आई थी। मंदिर के गर्भ गृह में काफी भीड़ थी। उसे कुछ महिलाओं द्वारा धक्का देकर दीवाल से सटा दिया गया और इसी दौरान करीब दो लाख मूल्य के उसके सोने की चेन गायब कर दी गई। बाद में उसकी नजर गायब चेन पर पड़ी। इसके बाद वह थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं शहर शहर के धर्मपुर निवासी मनीष कुमार भी शिकायत दर्ज करने के लिए थाने पहुंचे कि उनकी भाभी और मां थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आई थी। इसी दौरान उनकी भाभी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन खींच लिया। हालांकि उसकी मां के गले की चेन बाल-बाल बच गई, लेकिन चोरों ने चैन अवश्य काट डाली थी। इन दोनों के अलावा भी कई महिलाएं मंगलसूत्र और गले से चेन गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थी।
वहीं मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्व में ही लोगों से निवेदन किया गया है कि वह मंदिर परिसर में जलाभिषेक के दौरान महंगा गहना आदि पहन कर नहीं आए। अत्यधिक भीड़ में चोर हाथ साफ कर लेते हैं। लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि गायब हुए गहने की तलाश की जा रही है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है।
समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…
समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…
समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…
समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…